नहीं होगा BJP-BJD का गठबंधन, लोगों के आशीर्वाद और शुभकामनाओं से हम सरकार बनाएंगे- मनमोहन सामल।

नहीं होगा BJP-BJD का गठबंधन, लोगों के आशीर्वाद और शुभकामनाओं से हम सरकार बनाएंगे- मनमोहन सामल।लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी अपना कुनबा बढ़ाने में जुटी है. हर राज्य की क्षेत्रीय पार्टियों को या फिर विपक्षी नेताओं को बीजेपी और एनडीए का हिस्सा बनाने की कवायद जारी है. इसके मद्देनजर बीजेपी ओडिशा में भी सत्ताधारी बीजू जनता दल के साथ गठबंधन करने की चर्चाएं तेज हैं. हालांकि इस पर अब भी संशय बरकरार है और इस बीच ओडिशा बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि अभी बीजेडी संग गठबंधन की उनकी कोई चर्चा नहीं हुई है. ओडिशा में बीजेपी-बीजेडी के बीच गठबंधन को लेकर लगाए जा रहे अटकलों पर अब विराम लगा दिया गया है। प्रदेश भाजपा अध्यबक्ष मनमोहन सामल ने कहा कि ओडिशा में भाजपा अकेले चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी। सामल आज ही दिल्लीप में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर वापस यहां लौटे। इस तरह से गठबंधन को लेकर चल रही अटकलें एक प्रकार से खत्म हो गईं। दिल्ली से लौटने के बाद बुधवार को मापतोल कर अपनी बात रखने वाले राज्य भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने गुरुवार को अपनी पुराने वक्तव्य को दोहराया और कहा कि ओडिशा में भाजपा अकेले चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएग ओडिशा में बीजेपी-बीजेडी के बीच गठबंधन को लेकर लगाए जा रहे अटकलों पर अब विराम लगा दिया गया है। प्रदेश भाजपा अध्यहक्ष मनमोहन सामल ने कहा कि ओडिशा में भाजपा अकेले चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी। सामल आज ही दिल्लीय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर वापस यहां लौटे। इस तरह से गठबंधन को लेकर चल रही अटकलें एक प्रकार से खत्म हो गईं।

गठबंधन की अटकलें हुईं खत्मल
मनमोहन सामल ने कहा कि ओडिशा में भाजपा सरकार बनाएगी। ओडिशा की अस्मिता को लेकर हम लोगों के पास जाएंगे और चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ओडिशा में अकेले चुनाव लड़ेगी। लोगों के आशीर्वाद और शुभकामनाओं से हम सरकार बनाएंगे। ओडिशा के लोग इस बार चुनाव की कमान संभालेंगे। ऐसे में पिछले कुछ दिनों से ओडिशा में बीजद-भाजपा गठबंधन को लेकर चल रही अटकलें एक प्रकार से खत्म हो गई है।
दूसरी ओर, बीजद ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है। इसके अलावा नई दिल्ली में प्रदेश भाजपा नेताओं के शीर्ष नेतृत्व की बैठक ने इस गठबंधन की चर्चा को काफी बल दिया था।
हालांकि, इन तमाम चर्चा के बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन समल यह स्पष्ट करते आ रहे थे कि राज्य में भाजपा और बीजद के बीच कोई गठबंधन नहीं होगा और भाजपा अकेले लड़ेगी। लेकिन इसके बाद भी लोगों के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा जारी थी।
दिल्लीज में अमित शाह से मिलकर लौटे सामल
इस बीच, चार दिन तक दिल्ली में डेरा डालने वाले मनमोहन सामल ने भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ गहन बातचीत की। बुधवार को मनमोहन सामल की टीम ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।
इसके बाद वे आज सुबह ओडिशा लौट आए। हालांकि, हवाई अड्डे पर मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के दौरान, उन्होंने गठबंधन के बारे में एक नपी-तुली राय दी,जिसने एक बार फिर गठबंधन की चर्चा पर हलचल पैदा कर दी।
गठबंधन की चर्चा पर प्रतिक्रिया देते हुए मनमोहन सामल ने आज सुबह के समय कहा था कि सब कुछ ठीक चल रहा है, हमारी प्रक्रिया चल रही है। हम हर चीज पर चर्चा कर रहे हैं। लेकिन गठबंधन होगा या नहीं इस बारे में उन्होंने साफ तौर पर कुछ नहीं कहा।
लेकिन दोपहर होते होते मनमोहन सामल ने मीडिया प्रतिनिधियों से बात की और अपना रुख स्पष्ट किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा अकेले चुनाव मैदान में जाएगी और चुनाव जीतेगी।

Insight News
Author: Insight News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *